ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली

चारोधाम मिश्रा
दावथ (रोहतास)
रंगों का त्योहार होली प्रखंड में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसै चुनरवाली रंग बरसै, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए।
प्रखंड में होलिका दहन के साथ ही होली गीतों की धूम रही। अगले दिन सोमवार को सुबह के
साथ ही शुरू होली गीतों का कार्यक्रम अपरान्ह 2 बजे तक चला। रंग का दौर थमने के बाद लोगों का एक दूसरे घरों आकर गले मिलने के सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। घरों में होली का मुख्य पकवान पुआ के साथ तरह-तरह के व्यंजन पकाए गए। इन्हीं व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया।
होली का पर्व उत्साह, उल्लास और उमंग के लिए जाना जाता है। इस बार होली में इन तीनों का ही अभाव दिखाई दिया। होली तो मनी लेकिन रश्मअदायगी को। महंगाई का दंश और कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने परिवार के साथ ही त्योहार का लुत्फ उठाना मुनासिब समझा। शायद यही वजह रही कि न सड़कें लाल हो सकीं और न ही राह चलते लोगोें पर छतों से रंगों की बरसात हुई।
शहर से लेकर गांवों तक होली का यही हाल रहा जबकि महज दशक भर पहले तक होली की रंगत इतनी चटख होती थी कि हफ्तों राह चलते लोगों के होली बीतने का अहसास कराती थी। अब यह बात नहीं रही है। रविवार होलिका दहन के बाद उड़ने वाली अबीर और गुलाल में कमी दिखाई दी। सड़कों पर रंग तो चला लेकिन एक दायरे तक। पिचकारी लिए बच्चे ही सड़कों में होली के रंग भरते नजर आए। छतों से बरसने वाला रंग भी इस वर्ष नजर नहीं आया।शांतिपूर्ण होली सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी काफी सराहनीय रही।

Related posts

भारत बंद को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाएं ताजपुरवासी- प्रो० उमेश कुमार

ETV News 24

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के बनने पर सहरसा आगमन को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्त्ताओ ने तैयारी में जुटे

ETV News 24

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के हसनपुर कीरत गांव में बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ऋण के एवज में मॉर्गेज किए गए

ETV News 24

Leave a Comment