प्रियांशु कुमार समस्तिपुर बिहार
घटना समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के नयानगर और बखरी के बीच बताया जा रहा हैं।
स्थानीय जानकारी के अनुसार नयानगर (बखरी) ढाला के समीप ट्रेन एवं पोकलेन जेसीबी में जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर में पोकलेन जेसीबी के परखच्चे उड़ गये। ट्रेन के इंजन को भी नुकसान पहुँचा है। घटना में पोकलेन जेसीबी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया है।