खगड़िया
स्मृति शेष श्याम लाल बाबू का पुण्यतिथि मनाया गया,
श्याम लाल बाबू के आदम कद प्रतिमा लगाने की किया मांग
परिसर में की गई पौधारोपण
देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में नेशनल हाई स्कूल के परिसर में स्मृति शेष श्याम लाल बाबू के पुण्यतिथि पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर याद किया गया।
साथ ही स्मृति शेष श्याम लाल बाबू अमर रहे नारों को बुलंद किया गया तथा परिसर में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, प्राचार्य रेखा राय, शिक्षिका सोनी कुमारी, महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक मधुबाला, पत्रकार अरुण वर्मा , अशोक देव , अधिवक्ता अरुण कुमार , शहीदे आजम भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के संजोजक आनंद राज, मनोज राम, श्वेता कुमारी, पल्लवी कुमारी, आदि ने भाग लिया।
वक्ताओं ने श्याम लाल बाबू के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व उनके त्याग बलिदान पर विस्तार से चर्चा किया।
सबों ने एक स्वर में इंटर स्कूल के परिसर में श्याम लाल बाबू के आदम कद प्रतिमा स्थापित करने का मांग किया।