करगहर/रोहतास
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घटी दुर्घटनाओं में हुई मौत को लेकर सोमवार को आपदा प्रबंधन ने मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि दी। पांच परिवारों को चार- चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। चेक वितरण मुखिया संघ के अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह, अरविंद सिंह और अरविंद राय ने संयुक्त रूप से किया। प्रखंड के मोहनियां के निवासी रविंद्र सेठ, शहरमेदनी की किरण देवी , तेजनारायण राम पिपरा, खोभारी रावत भलुआडी और गंगा साह नीमडीहरा को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मौके पर मुखिया जगनारायण पासवान और नाजिर फिरोज आलम थे।