ETV News 24
पटनाबिहार

संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति नैतिक मर्यादा से परिपूर्ण रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस : रचना भारतीय

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती के अवसर पर स्थानीय नेताजी सुभाष चौक पर दुसरे सत्र मे ‘एक शाम शहीद के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के द्वारा करवाया गया एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक सह नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के संयोजक मनीष कुमार के अध्यक्षता और सहरसा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन के संचालन मे कार्यक्रम का उद्धाटन स्थानीय विधायक डाॅ0 आलोक रंजन एवं कहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की बतौर मुख्य अतिथि के तौर स्थानीय विधायक डाॅ आलोक रंजन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए संघर्ष,संवेदनशीलता, समर्पण और त्याग से ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन का सारांश है उनके संपूर्ण जीवन त्याग और पराक्रम के प्रतिक है हम समस्त देशवासी आजीवन इनके ॠणी रहेंगे वही नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जयंती हर वर्ष उत्सव पूर्वक मना कर समस्त जिलेवासी को नेताजी का संपूर्ण जीवन पर चर्चा कर याद दिलवाने के लिए आयोजिन समिति धन्यवाद के पात्र है |
एक शाम शहीद के नाम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर कहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने दीप प्रज्वलित के बाद कही की नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति नैतिक मर्यादा से परी पूर्ण रहा है उनकी जीवनी हमेशा मानवता,संवेदनशीलता, और नैतिकता की ओर प्रेरित करता है
और हर इंसान को ताकतवर बनाना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली है |
कांग्रेस नेता बिमलकांत झा ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आत्मसात करने वाले कभी भी गलत रास्ता पर नही चल सकता है और सहरसा मे हर वर्ष ऐसी कार्यक्रम करने से निसंदेह युवाओ मे नैतिक मुल्यो का निमार्ण होता हो
समाजसेवी रमण झा ने कहा नेताजी हमेशा हमारे आदर्श रहे है उनके अद्भुत नेतृत्व क्षमता ने समस्त विश्व मे हिन्दुस्तान का ढंका बजा नेताजी ने अंग्रेजी हुकुमत के समानांतर सैना गठन भारत की शौर्य और पराक्रम से दुनिया का रूबरू करवाया |
वही एक शाम शहीद के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम कुमार म्युजिकल ग्रुप के नामचीन कलाकारो द्वारा किया गया एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत ने दर्शको को देशभक्ती के साथ झुमने पर मजबुर कर दिया मुख्य सिंगर खुशबु झा के द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आख मे भर ले पानी, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए, मेरे कर्मा तु, जहा डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, युवा सुफी सिंगर चिरंजीव एवं सुंदर के द्वारा सुनो गौर से दुनिया वलो बुरी नजर ना हम पर डालो, कर चले हम फिदा, जलवा जलवा तेरा जलवा, कटिहार से आए निर्मल दा अबकी बरस धरती की रानी भर देंगे आदी गानो ने कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिया कुमार म्युजिकल ग्रुप के आर्गेन पर ब्रजेश सिंह, ढोलक पर संतोष साजन, पेड पर गुलशन कुमार एंकरिंग मे मोहम्मद जावेद कर रहे थे वही कार्यक्रम को सफल बनाने मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के संजय सिंह माया, मनोज यादव, राजो सिंह, नीतीश कुमार, रजनीश कुमार मन्ना, अमित कन्हैया, संजीव सिंह ,हेमन्त चौधरी, संजय साह, संतोष कुमार निर्मल ठाकुर पिंटू यादव, नवनीत कुमार, आदी मौजूद थे |

Related posts

समस्तीपुर के लाल ट्रीबॉय कन्हैया से जानिए वन महोत्सव का महत्व

ETV News 24

कपड़ा व्यवसायी को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

ETV News 24

मकान के तहखाने में रखी गई गांजा व 140 पेटी शराब, पुलिस ने छापामारी किया ,दो को गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment