आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी
आरा भोजपुर जिले में देर शाम शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान चला। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने सात धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 110 लीटर देसी शराब बरामद की गयी। वही चार बाइक भी जब्त की गयी। अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया
एसपी हर किशोर राय द्वारा यह जानकरी दी गयी। उन्होंने बताया कि जिले की धनगाईं, संदेश, जगदीशपुर, अगिआंव बाजार और गजराजगंज सहित अन्य थानों की पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इस दौरान 110 लीटर देसी शराब के साथ सात धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। चार बाइक भी जब्त की गयी। जब्त बाइक के कागजात के बारे में पता लगाया जा रहा है। धंधे मे शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें कि एसपी के निर्देश पर हर शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है