ETV News 24
देशबिहारशेखपुरा

कृषि बिल के खिलाफ राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट एवं वाम मोर्चा ने प्रदर्शन किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते राजद के समर्थक

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

संसद से पारित कृषि बिल के खिलाफ शुक्रवार को शेखपुरा में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच राजद ने अलग प्रदर्शन करके अपनी ताकत दिखाई। इससे अलग वाम मोर्चा ने शहर में कृषि बिल की शव यात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट पर यह विरोध प्रदर्शन आधा घंटे के अंतराल पर दोनों पार्टियों ने अलग-अलग किया। पहले राजद के कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विजय सम्राट,जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,पूर्व अध्यक्ष विजय यादव, रामनरेश यादव,शंभू यादव,सनोज रजक सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर ज्ञापन दिया। इसमें संसद से पारित कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। राजद के प्रदर्शन के बाद वाम दलों में संयुक्त रूप से कृषि बिल का शव यात्रा निकाला। इसमें सीपीआई,माले तथा सीपीएम से जुड़े नेता शामिल हुए। स्टेशन रोड से निकाली गई शव यात्रा को कलेक्ट्रेट के गेट पर आकर उसे जलाया गया। इसमें सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडे,माले के सचिव विजय कुमार तथा सीपीएम के सचिव बीरबल शर्मा भी शामिल हुए। इसमें एटक के जिला महासचिव अमित शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में कृष्णनंदन यादव,कमलेश कुमार मानव, कमलेश प्रसाद,विश्वनाथ प्रसाद,रामकृपाल सिंह,चंद्रभूषण प्रसाद,आनंदी सिंह,नीतीश कुमार भी शामिल हुए।

Related posts

समस्तीपुर जिला में पोखर में मिट्टी काटने के दरमियान धँसना गिरने से एक कि मौत 2 हुए घायल

ETV News 24

सच्चे अर्थों में दानवीर त्याग बलिदान के प्रतिमूर्ति थे श्याम लाल बाबू – किरण देव यादव

ETV News 24

एकता और भाइचारे की भावना पर टिकी है देश की तरक्की नौशाद

ETV News 24

Leave a Comment