ETV News 24
Other

रौनियार समाज का हुआ अधिवेशन, जिलाध्यक्ष बने रामाशंकर

सासाराम

सासाराम के बौलिया रोड में रौनियार सेवा सदन में रविवार को रौनियार समाज का अधिवेशन सह जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। कार्यक्रम सासाराम रौनियार समाज के अध्यक्ष साधुचरण प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन रामा शंकर गुप्ता ने किया। रौनियार के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता व बिहार के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता थे।वक्ताओं ने कहा कि समाज एक व्यक्ति विशेष से नहीं चलता है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। रौनियार समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव वरीय अधिवक्ता सीताराम गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। रामाशंकर गुप्ता को नया जिलाध्यक्ष चुना गया। मौके पर जदयू नेता राजू गुप्ता, सरोज कुमार गुप्ता, बृज बिहारी प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजाराम गुप्ता, केपी गुप्ता,बनारसी प्रसाद गुप्ता, रामाधार गुप्ता, संजय कुमार रौनियार, दीनानाथ गुप्ता, रामचेला गुप्ता, जयप्रकाश रौनियार, अमरेंद्र कुमार, शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, मदन गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related posts

शिक्षा सेवकों से की गई मानव श्रृंखला तैयारी की समीक्षा

admin

कुशीनगर : टेकुआटार पीड़ित पत्रकार एडीसनल एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार

admin

बेगूसराय कोर्ट के हाजत से कैदी फरार

ETV NEWS 24

Leave a Comment