ETV News 24
उत्तर प्रदेशसीतापुर

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की कवारेन्टीन जोन में निवास करने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश प्रदान करने की मांग

सीतापुर से ब्यूरो चीफ अजय सिंह की रिपोर्ट

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के जिलाध्यक्ष महेश मिश्र और महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0 प्र0 के 3 जुलाई 2020 के मांगपत्र के क्रम में मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों को प्रति सेवा वर्ष मिलने वाले एक दिन के उपार्जित अवकाश दर्ज करने के सम्बंध में बेसिक शिक्षा निदेशक महोदय ने आदेश जारी कर दिया है।

जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह व जिला सह मीडिया प्रभारी सन्तोष सिंह ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु कण्टेन्मेंट जोन में निवास करने वाले सरकारी सेवकों को संचारी रोग अधिनियम के अंतर्गत संगरोध अवकाश देय होता है, जिस हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री भगवती सिंह ने महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन देते हुए यह मांग की है कि कोरोना कण्टेन्मेंट जोन में निवास करने वाले, कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम व उपचार हेतु संक्रमित अथवा कवारेन्टीन किए गए शिक्षकों को विशेष अवकाश प्रदान करने हेतु विभागीय आदेश निर्गत किया जाए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सीतापुर के जिला मंत्री संजीव रावत, कोषाध्यक्ष इंद्रसेन गौतम, , जिला मंत्री शशि बाला सुमन,जिला मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा, जिला संयुक्त मंत्री राजेश सिंह संगठन मंत्री राजेश वर्मा संयुक्त महामंत्री राजकुमार वर्मा जिला मंत्री संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रेम चंद्र, जिला उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव जिला महिला उपाध्यक्ष चेतन चित्र महमूदाबाद अध्यक्ष संदीप बर्मासिधौली अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पांडे सकरन अध्यक्ष,मनोज बाजपेयी गोंदलामऊ अध्यक्ष आलोक राज महोली अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी सिधौली ब्लॉक संरक्षक प्रभात शुक्ला उपाध्यक्ष हरिओम शुक्ला ब्लाक संगठन मंत्री पंकज शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्षसंजय शुक्ल संयुक्त मंत्री संजीव मिश्र कोषा अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उपाध्यक्ष अजय सिंह उपाध्यक्ष अंकित रस्तोगी उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र पांडे बिसवांब्लॉक महामंत्री रोहित वर्मा रेउसा महामंत्री रामलाल सुमन, लहरपुर महामंत्री अजय मिश्रा कसमंडा महामंत्री गिरजेश मिश्रा महमूदाबाद ब्लॉक महामंत्री पुनीत वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रेउसा राजेश राजू आदि ने ज्ञापन का समर्थन किया है।

Related posts

कैंट पुलिस ने फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार

ETV News 24

करहल में धूमधाम से निकली भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा

ETV News 24

उप मुख्यमंत्री होंगे नामांकन में शामिल

ETV News 24

Leave a Comment