ETV News 24
Other

भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड मण्डल अध्यक्ष का हुआ चुनावी नामांकन

भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड मण्डल अध्यक्ष का हुआ चुनावी नामांकन


करगहर/रोहरास/बिहार:-प्रखंड क्षेत्र के सिरिसिया शिव मंदिर के प्रांगण मे शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड मण्डल अध्यक्ष का चुनाव नामांकन किया गया। यह नामांकन प्रक्रिया भाजपा के चुनाव प्रभारी विजय सिंह एवं उप चुनाव प्रभारी भोला सिंह के अध्यक्षता मे किया गया। भाजपा के प्रखंड मण्डल अध्यक्ष के लिए चार लोगो ने नामांकन दाखिल किये। शशिकांत पाण्डेय, उमेश प्रसाद गुप्ता, श्री भगवान गुप्ता, एवं विनोद उपाध्याय ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किये। मौके पर बिनोद कुमार सिंह, श्री भगवान पांडेय, अजय सोनी, प्रताप सिंह, मनोज सिंह, काशीनाथ शर्मा, अरूण दूबे, दुर्गा शंकर तिवारी, कृष्णा साह, अनिल सिंह, जय प्रकाश गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

इमाम के अलावा दो लोग नमाज में हुए शामिल

admin

तीन लाख लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली, एसआईटी गठित

admin

बिहार समाज के अभीभावक होते है वरिष्ठ नागरिक- डीएम

admin

Leave a Comment