ETV News 24
डेहरीदेशबिहाररोहतास

मंडल आयोग के गॉडफादर थे राम अवधेश बाबू: लाल साहब सिंह यादव

पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

मदन
 डेहरी ओन सोन रोहतास

जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल साहब सिंह यादव के नेतृत्व में देश के प्रख्यात नेता महान समाजवादी, मंडल  मसीहा, पिछड़ों के नायक, प्रखर वक्ता, किसान चौकीदार दफादार के दु:ख दर्द को समझने वाले हमेशा सुख दुःख में साथ देने वाले बिक्रमगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जाप के जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय राम अवधेश बाबू आजीवन दबे कुचले शोषित वंचित अकलियतो के हक की लड़ाई लड़ते रहे, लोग उन्हें मंडल कमीशन के गॉडफादर कहा करते थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर से बिहार ही नहीं पूरा देश को अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय सिंह का जन्म शाहाबाद जिले के गढ़ानी प्रखंड के ग्राम पिपरा में 18 जून 1937 को एक गरीब किसान परिवार  यादव के घर हुआ था। वह एमएलए एमपी एवं राज्यसभा सांसद तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे। शोक सभा में जिला महासचिव विनोद यादव प्रदेश सचिव राम ध्यान सिंह यादव प्रभात रंजन रोहित आनंद अंगद यादव मुकेश गुप्ता ब्रज भूषण कुमार कुंदन खान सैफ उल हक नीलकमल पांडे परमेंद्र सिंह बंटी यादव अनुज पटेल प्रिंस राज सहित कई लोग थे । वही डेहरी शिवगंज मोहल्ले में शालू यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर अखिलेश सिंह यादव शक्ति सिंह यादव गप्पू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

उपमुख्यमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों के प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण

ETV News 24

विभाग की लापरवाही के कारण अबतक नही हो सका शिक्षकों के बकाए का भुगतान

ETV News 24

सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत ! दो गंभीर रूप से जख्मी, स्थिति नाजुक

ETV News 24

Leave a Comment