ETV News 24
देशबिहाररोहतास

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़- राजेन्द्र सिंह

दावथ(रोहतास)
दावथ भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। आगामी बिहार भाजपा द्वारा डिजिटल माध्यमों के जरिए 25 जून, 2020, दिन गुरुवार को 3:30 बजे दिनारा विधानसभा में बिहार जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन में भाग लेने के लिए कार्यकताओं से कहा।साथ ही उन्होंने कहा की हर घर जाकर भाजपा के दूसरे कार्य काल को लोगों को बताए।क्यों की कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। आगे उन्होंने ने बताया कि बिहार जन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल होंगे।इस कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए अपना सुझाव भी दिए।इस बैठक में द डी पी स स्कूल के निर्देशक अखिलेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संजीत सिंह, महामंत्री ढुनमुन सिंह, गुडु तिवारी, गुडु सिंह, पच्रतन महतो, शिव जी,लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण पासवान, विजय सिंह, गोरख , गुड्ड, विकास, माना पंडित, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

अतिक्रमण हटाने का डीएम का आदेश भी बेअसर

ETV News 24

जैविक कॉरिडोर योजना परिभ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ETV News 24

अंचल-पुलिस प्रशासन ने बंद रास्ता खोलवाया, प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण पूरा कराने का आश्वासन, अनशन आंदोलन स्थगित- सुरेन्द्र

ETV News 24

Leave a Comment