प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के उजियारपुर विधानसभा के परोरिया पंचायत के शाहबाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लद्दाख के गलवान घाटी मैं शहीद हुए बिहार के सैनिकों का श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री बैजनाथ झा, सहसंयोजक मनोहर सिंह पंचायती, राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुजीत भास्कर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशांत जी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीतांजलि जी, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रुमान अहमद साबरी जी, जिला परिषद सुनील जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी स्वाति सुमन जी, आमंत्रित सदस्य अमित अभिषेक जी, कार्यसमिति सदस्य मुकेश पाठक जी उजियारपुर विधानसभा प्रभारी रमाकांत राय जी युवा साथी रितिक कुंवरजी, सुधांशु कुंवरजी, आदित्य कुमार वत्स उज्जवल जी एवं कई गणमान्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।