ETV News 24
देशबिहारसहरसा

भूमि विवाद में गोली चली,गोली लगने से पांच घायल।

रिपोर्ट—-मोo मुजाहिद इस्लाम

सहरसा

जिले के नौहट्टा प्रखंड में भुमि विवाद को लेकर दो गुट के बीच उत्पन्न विवाद में गोली लगने से एक पक्ष के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।आनन-फानन में परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डरहार ओपी क्षेत्र के सतौर गांव वार्ड नं-06 की घटना बताई जा रही है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सतौर गांव के ही मनोज यादव और भरत यादव के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था।इसी बीच निजी खेत की जुताई करने के दौरान मनोज यादव और भरत यादव के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।जिसके बाद भरत यादव गुट के दस पन्द्रह की संख्या में आए लोगों ने ताबड़-तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिसमें मनोज यादव गुट के पुत्र सहित पांच लोग गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए है हालांकि इस पूरे घटना कुल सात लोग जख्मी है जिसमें से पांच लोग गोली लगने से घायल हुए हैं।वहीं एक भैंस को भी गोली लगी है।घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।हालांकि इससे पूर्व में भी भूमि विवाद को लेकर भरत यादव और मनोज यादव के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी थी पूर्व की घटना से संबंधित घटना की जानकारी डरहार ओपी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

सोन नदी किनारे नाव पर 160 लीटर शराब के साथ नाव को पुलिस ने की जप्त

ETV News 24

स्वास्थ्य और सवच्छता पर संगोष्ठी का आयोजन

ETV News 24

किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर भाकपा-माले और माकपा ने नुक्कड़ सभा कर प्रधानमंत्री का पुतला फूका

ETV News 24

Leave a Comment