ETV News 24
देशबिहाररोहतास

आपसी विवाद में फायरिग, एक युवक जख्मी

रोहतास जिला के तिलौथू प्रखंड थाना क्षेत्र के अमैसीडिहरा टोला पर बुधवार को आपसी विवाद में की गई फायरिग में छर्रा लगने से एक युवक जख्मी हो गया। घायल संतोष कुमार सिंह श्याम बिहारी सिंह का पुत्र बताया जाता है। जिसे इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन के कहने पर चिकित्सक उसे बाहर रेफर कर दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर तीन दिन पूर्व मंडल सिंह एवं संतोष सिंह के बीच मारपीट हुई थी। जिसकी शिकायत मंडल सिंह द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। आज फिर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। घायल की पत्नी ने बताया कि मंडल समेत अन्य कई लोगों द्वारा मारपीट की गई एवं गोली चलाई गई। हालांकि थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने गोली चलने की बात से इंकार करते हुए बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई आवेदन थाने में नहीं दिया गया है।

Related posts

नवरात्री कलश स्थापना पर 551 कुमारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

ETV News 24

मनीष कश्यप की रिहाई को लेकर मुख्य सड़क यातायात लगभग 2 घंटे तक बाधित पुलिस आश्वासन बाद यातायात बहाल

ETV News 24

आ अब लौट चले गाँव की ओर- कृष्णा कुमार

ETV News 24

Leave a Comment