ETV News 24
देशबिहाररोहतास

रेल मंडल के सभी अस्पताल में ओ पी डी सेवाएं कल से होगी शुरू :- मिश्रा 

मदन
डेहरी  ओन सोन रोहतास

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेल अस्पताल में कल शुक्रवार से ओ पी डी सेवाएं शुरू हो जाएगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के मिश्रा ने कहा कि सर्जरी, डेन्टल, क्षय रोग से संबंधित ओ पी डी सेवाएं, गर्भ एवं प्रसूति सेवाएं, हृदयरोग, मधुमेह जैसे एन सी डी बिमारीयों का इलाज एवं दवा वितरण, निदान एवं रिडोयोलॉजी सेवाएं, फिवर क्लीनिक जैसे सेवाएं 5 जून से मंडल के सभी अस्पतालों में बहाल कर दी जाएगी।

डॉ मिश्रा ने कहा कि 1 जून से चल रही स्पेशल यात्री ट्रेनों में भी मंडल के सभी ठहराव /प्रस्थान वाले स्टेशनों पर हमारे स्वास्थ्यकर्मी लगातार यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर कर रहे हैं। कल तक डीडीयू रेल मंडल में 3136 पंजीकृत रेलयात्रीयों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। डेहरी स्टेशन पर भी सैकड़ों यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हमारे स्वास्थ्यकर्मी अरूण कुमार, यशवंत कुमार सिंह ने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आभास कुमार, टीटीई रविकांत प्रियदर्शी, उमाकांत यादव, संजीव पांडेय, धनश्याम प्रसाद, पराग पटेल तथा रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक शाहिद खान, आर के सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह के उपस्थिति में की गई।

Related posts

अब जगमग होंगे रोहतास के हर गांव, मुखिया लगवाएंगे सोलर स्ट्रीट लाइट

ETV News 24

शहीद हुए अमर शहीद राजेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमति सुरेश देवी के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है:श्रवण कुमार(प्रा0मंत्री)

ETV News 24

12 घंटे बिजली कटने से लोगों में फूटा गुस्सा

ETV News 24

Leave a Comment