ETV News 24
देशबिहारराजनीतिरोहतास

आरती गुप्ता महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनने से भाजपा मजबूत होगी: रिंकू सोनी

महिलाओं को पार्टी में जोड़ने का कार्य करूंगी: आरती गुप्ता

डेहरी ऑन सोन रोहतास

भाजपा के महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता के बनने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी उक्त बातें विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता सैनिक परिषद के जिला संयोजक दामोदर कुमार एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बिट्टू सोनी को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए फूलों का माला तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव को देखते हुए कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार के आभारी हैं  कि उन्होंने सारे समीकरणों को देखते हुए कर्मठ कार्यकर्ताओं को जगह दिया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जो हमें सम्मान दिया है, मैं उसका निर्वहन करूंगी महिलाओं को पार्टी में ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का कार्य करूंगी। इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि संजीव गुप्ता  भाजपा युवा मोर्चा के  पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश कश्यप  कॉल परिवहन संघ सह भाजपा नेता विशाल सिंह  छोटू आदि उपस्थित थे  । वही भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्थानीय विधायक सत्य नारायण यादव ने फूल माला पहनाकर इनका अभिनंदन कर मिठाई खिलाई। उन्होंने जिला परिषद सदस्य नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता के बारे में कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ भाजपा की महिला की युवा  कार्यकर्ता है इनके  बनने से भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी।  इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी पूर्व जिला अध्यक्ष भोला सिंह वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

रूपैठा में नाहर में नहाने के दौरान बच्चे की मौत परिजनों में मचा कोहराम

ETV News 24

समस्तीपुर में पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड की पिस्टल चोरी

ETV News 24

एथलेटिक्स में गाँवों के भविष्य की संभावनाएं – कृष्णा कुमार

ETV News 24

Leave a Comment