ETV News 24
देशबिहारसमस्तीपुर

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निदेश दिए जिला अधिकारी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समाहरणालय के वीसी कक्ष में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन केंद्र में टाइप ए और नॉन टाइप ए शहरों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन, बैंक खाता संख्या, आधार संख्या एवं अन्य जानकारी संधारण करने हेतु की गई व्यवस्था की समीक्षा की और इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

ईद के अवसर पर क्वॉरेंटाइन कैंप में आवासित प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था कराने का निदेश जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को दिया।

Related posts

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की उचित व्यवस्था की मांग को लेकर जन कल्याण मोर्चा के सदस्यों ने दिया धरना

ETV News 24

हरपुर में मुखिया फरजाना खातून ने 25 सौ लोगो को परिवार को वार्ड 1 से 13 में मास्क बाटी

ETV News 24

भूमि पर कब्जे के दौरान गोलीबारी मामले में 17 नामजद

ETV News 24

Leave a Comment