ETV News 24
Other

बिहार रक्षा वाहिनी सेवक संघ के जिला अध्यक्ष बने राधा मोहन सिंह

सासाराम/बिहार

रोहतास जिला के ऑन सोन में डेहरी
बिहार रक्षा वाहिनी सेवक संघ शाखा रोहतास के विभिन्न पदो के लिए हुए चुनाव का परिणाम शुक्रवार परिणाम घोषित हो गया. विजय प्रत्याशी व समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी. गुरुवार को मतदान के बाद दूसरे दिन मतगणना का कार्य संपन्न हो गया. संघ के चुनाव में 12 पदों के लिए 28 प्रत्याशी भाग्य अजमा रहे थे. संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक अरुण कुमार ठाकुर ,प्रदेश सचिव संघ चुनाव प्रभारी विष्णु देव सिंह यादव ,केंद्रीय समिति सह सदस्य निर्वाचन प्रभावी हरेंद्र सिंह ,सदस्य निर्वाचन प्रभारी सुशील कुमार शर्मा व जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ. संघ के प्रदेस अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष के पद पर राधा मोहन सिंह उपाध्यक्ष के पद पर रामजी सिंह ,रामजीत सिंह ,सचिव के पद पर हरे राम सिंह ,उप सचिव के पद पर संतोष कुमार सिंह ,संगठन सचिव के पद पर रामेश्वर तिवारी, अनिल कुमार ,धनजी सिंह, रामदेव सिंह ,कोषाध्यक्ष के पद पर रामनरेश सिंह, कार्यालय सचिव के पद पर महेंद्र सिंह ,रमेश तिवारी विजयी हुए हैं।

Related posts

गोलीबारी में संलिप्त अभियुक्तों को भेजा गया जेल

ETV NEWS 24

दो सिपाहियों ने शराब पीकर आपस मे भिड़े एस एस पी ने दोनों सिपाहियो को किया सस्पेंड

admin

लूटपाट की धटना को लेकर पंचानपुर के व्यवसायियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया

admin

Leave a Comment