ETV News 24
Other

स्वामी विवेकानंद की जयंती रोहतास में धूमधाम से मनाया गया

सासाराम/बिहार

रोहतास जिला के सभी स्थानों पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई जोकि स्वामी जी की जयंती से लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाने से हम सबको एक शांति का अनुभव महसूस हुआ उन्होंने बोला कि प्रत्येक वर्ष जब तक जीवन रहेगा तब तक मैं स्वामी विवेकानंद की जयंती इसी तरह सभी के साथ मिलजुल कर मनाते रहेंगे उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी की जीवन चरितार्थ से सभी को समझाएं जो दृढ़ता ही सफलता की कुंजी है पढ़िए स्वामी विवेकानंद के शक्तिशाली विचार
स्वामी विवेकानंद जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आज देशभर में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। स्वामी विवेकानंद को लोग आज याद कर रहे हैं और उन्हें अपनी श्रद्घांजिल अर्पित कर रहे हैं।
स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक हैं। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगों को प्रभावित किया है। वह विद्वता और प्रेरणा के बड़े श्रोत माने जाते हैं। वह अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली विचारों तर्कयुक्त विचारों से किसी सोचने का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसे मौके पर आज सुबह बजे तक उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पदुच्चेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
स्वामी विवेकान्द की कहीं कुछ बात आप जैसा सोचते हैं वैसा बन जाते हैं।
इसका मतलब हम जो कुछ भी हैं वह अपने विचारों की देन हैं, इसलिए इस बात का बहुत ध्यान रखें कि आप क्या सोच रहे हैं। शब्दों का निर्माण विचारों के बाद होता है, विचार जीवित रहते हैं और दूर तक जाते हैं
दुढ़ता ही सफलता की कुंजी है
यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपके अंदर एक जबरदस्त दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। मैं पूरा समुद्र पी जाऊंगा या मैं जिधर चाहूंगा पहाड़ उधर को ही खिसकेगा ऐसा कोई दृढ़ आत्मा ही कह सकती है। आपके भीतर ऐसी ही दृढ़ ऊर्जा और इच्छाशक्ति होनी चाहिए। किसी के भीतर ऐसा संकल्प हो और वह कठिन परिश्रम करे तो किसी भी मुश्किल लक्ष्य को भेद सकता है।

Related posts

परीक्षा में शांति, अनुशासन सबकी जिम्मेदारी —अराधना वर्मा

admin

समस्तीपुर जिले के सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर 80 कार्टून अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की है

admin

बेमौसम बारिश और तेज हवा चलने से किसानों के चिंता बढती जा रही है

admin

Leave a Comment