रजौली/बिहार
प्रखंड के जोगियामारण पंचायत के पंचायत भवन में 13 जनवरी को जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
तयशुदा कार्यक्रम के बारे में वैज्ञानिक अनीश कुमार एवं वरिष्ठ सर्वेक्षक अर्केश चंद्र सौरभ ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, मध्य पूर्वी क्षेत्र पटना द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भूमि जल को कैसे बचाएंगे। इस विषय पर कार्यशाला में लोगों को जागरूक किया जाएगा। जहां लोगों को जल संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी।