ETV News 24
Other

बाबु विश्वनाथ सिंह का प्रतिमा का अनावरण समारोह

दिनारा/रोहतास

मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत भानपुर ग्राम पंचायत के जगदीशपुर गाँव शिक्षाविद, समाजसेवी, बाबु विश्वनाथ सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।प्रतिमा का अनावरण बक्सर के पूर्व सांसद सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किया।इस कार्यक्रम का आयोजन बाबु विश्वनाथ मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा किया गया था। बाबु विश्वनाथ सिंह के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जगदानंद सिंह उन्हें महान कर्मयोगी बताया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने हेतु बाबु विश्वनाथ सिंह को सदैव याद किया जायेगा। कार्यक्रम में बाबु विश्वनाथ मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा जरूरतमन्दो के बीच कम्बल वितरण किया गया।इस अवसर पर सासाराम के विधायक अशोक सिंह, ब्रह्मपुर विधायक शम्भु नाथ यादव, रोहतास राजद के जिलाधय्क्ष विजय कुमार मण्डल, बक्सर राजद के जिलाधय्क्ष शेषनाथ सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव रामबचन पाण्डेय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष भाई संतोष सिंह,रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,बाबु विश्वनाथ मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, राजद छात्र नेता रामशंकर कुशवाहा, राजेंद्र राम राजद अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय वार्ष्णेय, रोहतास केसरी शिव पर्सन पहलवान, राजद नेता सरोज गुप्ता, मीना सिंह पूर्व जिला पार्षद बक्सर,कांग्रेस नेता चितरंजन दुबे, पूर्व मुखिया यमुना सिंह,डॉ मुन्ना सिंह, मोहम्मद साजिद हुसैन, वकील सिंह यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता बक्सर,राजु यादव पूर्व जिला पार्षद नावानगर,मनोज सिंह, इत्यादि हजारों संख्या लोगों उपस्थित थे।

Related posts

कोरोना वायरस जैसे महामारीे मे भी नही रुक रहा मौत का कहर एक ही परिवार के 6 लोगों को धारदार हसिया और तमंचे से गोली से मारकर उतारा मौत के घाट

admin

नशामुक्ति और जल जीवन हरियाली जैसे मुहिम को जन जन तक पहुँचाने में महिलाओं की अहम भूमिका

ETV NEWS 24

फुलवारी शरीफ से जुड़े हैं मसौढ़ी की महिला के तार है

admin

Leave a Comment