ETV News 24
Other

बार बार नितीशे कुमार का कार्यकर्ताओं के संकल्प के साथ सम्मलेन संपन्न, 664कार्यकर्ता हुए शामिल

रोहतास/बिहार

बिक्रमगंज के ऑडाटोरीअम मे जद यू का कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न हो गया | सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के सांसद सह राष्ट्रीय महा सचिव रामचंद्र प्रसाद सिँह ने कहा कि बिहार मे महिलाओ मे किसी प्रकार का भय नहीं है| बिना डर भय के आराम से कही भी जा आ रही है| अपना काम बाहर निकलकर कर रही है |उनका मनोबल बढा है| जद यू जमीनी हकीकत वाली पार्टी बन गयी है| पहले शिक्षा पर 24 हजार करोड़ खर्च होता था| जबकि अब 36 हजार करोड़ खर्च हो रहा है| बिहार मे शिक्षा मे काफ़ी सुधार हुआ है |

कराकाट बिधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता के सम्मलेन मे बूथ स्तर पर चुनाव शुरू होने की बाते कही| उन्होंने कहा की पहले प्रखंड स्तर पर संगठिक चुनाव होता था| लेकिन अब अपने दल के संबिधान मे परिवर्तन कर दिया गया है |उन्होंने कहा कि नागरिकता बिल को समझें बिना बिपक्ष हाय तौबा मचा रही है| सबसे पहले इस क़ानून को पूरी तरह समझ लेना चाहिए| तभी बिरोध करना चाहिए |

Related posts

सहरसा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली,घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती

ETV NEWS 24

जिला अधिकारी सी इंदु मती एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण करते हुए पैदल भ्रमण

admin

राजपुर के दो दारोगा व चिकित्सक के वेतन भुगतान पर रोक

admin

Leave a Comment