त्रिवेणीगंज /सुपौल/बिहार
रिपोर्ट:-बलराम कुमार
प्रेमिका एवं प्रेमी को खूंटे से बांधकर सरपंच ने की पिटाई। पिटाई करने वाला सरपंच जिले के हिस्ट्री सीटर महेंद्र सरदार,सहित नौ नामजद आरोपी गिरफ्तार।
मामला त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय क्षेत्र स्थित माँगनज पश्चिमी पंचायत की है।
सरपंच ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए।
प्रेमी और प्रेमिका की गांव के पंचायत में खुलेआम बेरहमी से पिटाई करने का फुटेज वायरल। जिसमें जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगंज पश्चिमी पंचायत के वर्तमान सरपंच व जिले के हिस्ट्री सीटर महेंद्र सरदार,
द्वारा लोगों के मौजूदगी में प्रेमी एवं प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई की।
सूचना मिलते ही SDM, विनय कुमार सिंह, SDPO, गणपती ठाकुर,ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस बल के द्वारा पीड़ित महिला रेखा देवी,के लिखित शिकायत पर करवाई करते हुए पंचायत के सरपंच महेंद्र सरदार, सहित कुल नौ नामजद को गिरफ्तार कर लिया।
जिसमें एक महिला भी शामिल हैं घटना में शामिल एक नामजद व लगभग 25 अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।
SDPO,गणपती ठाकुर,ने बताया की इस घटना में ग्राम पंचायत मुखिया लक्ष्मी सरदार की संलिप्तता की खबर आ रही हैं।आरोपी सरपंच जिले के हिस्ट्री सीटर व जदिया थाना के कई कांड में संलिप्त डकैत हैं।
इस मामले को लेकर SDM, विनय कुमार सिंह,ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर सरपंच को पदमुक्त करने के लिए लिखा जाएगा।
बता दें वायरल वीडियो जदिया थाना क्षेत्र की है।
जहां दोनो प्रेमी,प्रेमिका को रंगरेलियां मनाते हुए कुछ लोगों ने देख लिया था।
उसके बाद पंचायत बुलाकर सरपंच महेंद्र सरदार,व मुखिया लक्ष्मी सरदार,समेत अन्य लोगों के द्वारा दोनो की पिटाई की गई।
वहीं पीड़िता रेखा देवी,आरोप लगाया की पंचायत में पंच बुलाकर जुर्माना लगाया था।
नहीं देने पर खुलेआम की पिटाई।