करगहर/रोहतास/बिहार
संवाददाता–मो०शमशाद आलम
करगहर— | करगहर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार व गुड्डू पासवान दोनों पिता-स्व०लाल मोहर पासवान थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का रहने वाले है। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति के विरुद्ध थाने में मारपीट का मामला पूर्व से दर्ज था। पुलिस उनलोगों के गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थी। मंगलवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को जेल दिया गया।