ETV News 24
Other

दीपों से जगमग हुआ संझौली प्रखंड व अंचल कार्यालय

संझौली /रोहतास/बिहार

संझौली प्रखंड के 25वें स्थापना दिवस पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर देर शाम संझौली प्रखंड कार्यालय, शिव सरोवर तालाब पर स्थानीय लोगों ने संझौली उप प्रमुख डा. मधु उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों दीप जलाएं। संझौली महोत्सव के समापन में आयोजित दीपोत्सव से शिव सरोवर तालाब तथा प्रखंड कार्यालय परिसर जगमग हो उठा। दीप प्रज्वलित करने के इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा जीविका की दीदी, आंगनबाड़ी की सेविका एवं सहायिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उप प्रमुख ने बताया कि बिहार के प्रथम स्वच्छ प्रखंड संझौली में आयोजित यह कार्यक्रम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी देता है। इस अवसर पर जीविका दीदी ने आकर्षक रंगोली बना कर बिहार में पहला ओडीएफ प्रखंड का स्वच्छता का संदेश दिया।मौके पर संझौली के बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ श्रीभगवान सिंह, जीविका के बुक कीपर चंदन कुमार, सरपंच उत्तम कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता आदिल खान, मिहिर कुमार उपाध्याय, राष्ट्रिय युवा स्वयं सेवक प्रिंस कुमार,मोनू गुप्ता सहित दर्जनों स्थानीय महिलाव पुरुष शामिल थे।

Related posts

पाण्डेय टाँप केक्स प्रबंधक अध्यक्ष सह पाटलीपुत्रा लोकसभा युवा काँग्रेस पुर्व महासचिव मृत्युंजय पाण्डेय जी के प्रथम पुत्री के तृतीय जन्मोत्सव मनाया गे

ETV NEWS 24

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का हुआ सिकन्दरा मैं भव्य स्वागत

admin

समस्तीपुर के चकमेहसी थाने पर 71वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षो उल्लास और धूम धाम से मनाया

admin

Leave a Comment