ETV News 24
Other

फिल्म पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक एवार्ड

बिग गंगा चैनल के चर्चित कार्यक्रम भोजपुरिया टनाटन के माध्यम से बतौर भोजपुरी फिल्म समीक्षक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 के भोजपुरी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ समीक्षा का अवार्ड मिलने से पटना से लेकर मुंबई तक बधाइयों का तांता लगा हुआ है. 22 दिसंबर 2019 रविवार को बिहार की राजधानी पटना के होटल पनास में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना पंचायत निवासी वरिष्ठ टीवी पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक के रूप में ग्लोबल बिहार फिल्म क्रिटिक्स एवार्ड से सम्मानित किया गया. बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती दिलमणि मिश्रा ने यह सम्मान प्रदान किए इस अवसर पर पुरस्कार आयोजन समिति के प्रमुख फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्र भी उपस्थित थे. टीवी पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह अभिनेता रवि किशन मनोज तिवारी दिनेश लाल निरहुआ खेसारी लाल यादव पवन सिंह प्रमोद प्रेमी यादव गुंजन सिंह अयाज खान अभिनेत्री गुंजन पंत अनारा गुप्ता संगीता तिवारी रानी चटर्जी सीमा सिंह ग्लोरी मोहंता अंजना सिंह अक्षरा सिंह नीलिमा सिंह निम्की मुखिया फेम रीना रानी फिल्म निर्माता सुनील को बना रजनीकांत पाठक दिनकर भारद्वाज हमें कश्यप रोहित राज यादव फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला रामचंद्र यादव सिवान की सांसद कविता सिंह वरीय जदयू नेता अजय कुमार सिंह, विधायक अखिलेश तिवारी पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह फिल्मकार शैलेश कुमार सिंह वरिय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह प्यार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बिहार यूथ बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू लोक गायिका देवी अंतरा सिंह गीतकार पवन पांडे गायक अजीत आनंद गोलू राजा ने बधाई दी है

Related posts

त्राहिमाम कर रही जनता, कोरन्टीन हो गयी सरकार : अनिल कुमार

admin

घटना को याद कर आज भी सिहर जाते है बारा ग्राम वासी।

admin

जनता दल यू प्रदेश कार्यालय के द्वारा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राहुल कुमार को लखीसराय प्रभारी बनाया गया

admin

Leave a Comment