ETV News 24
Other

विजयी पैक्स अध्यक्षों को दिया गया प्रमाण पत्र

दो दिनों तक हुई मतगणना में 18पंचायत पैक्स का परिणाम घोषित ,दो पंचायत का मतगणना देर रात तक जारी

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर –प्रखंड के 20 पैक्सों के लिए हुए चुनाव की मतगणना प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना मतगणना स्थल पृ दो दिनों तक चली। शुक्रवार की देर रात तक सभी पैक्सों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मो०असलम ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए निर्वाचन का प्रमाण पत्र विजयी उम्मीदवारों को दिया।करगहर पैक्स से बिजेन्द्र सिंह (639 मत) ने निकटतम प्रतिद्वंदी पुराने पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह (577 मत) को 62 मतों से, रूपैठा पैक्स से मनोज कुमार सिंह (670 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निहारिका सिंह(626 मत) को 44 मतों से, सेन्दुआर पैक्स से महेंद्र प्रसाद सिंह (847 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुन्ना सिंह (459 मत) को 388मतों से एवं पिपरा समरडिहाँ पैक्स से अवध बिहारी राय (521 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मृत्युंजय राय (213 मत) को 309मतों से,भोखरी पैक्स से धंनजय कुमार सिंह (689 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी (547मत) को 142 मतों से, अररूआँ पैक्स से अमर कुमार सिंह (756 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवांसु कुमार ( 493मत) को 263 मतों से,रिवाँ पैक्स से राकेश कुमार सिंह (476मत)ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनुष कुमार (163)को 313मतों से,ठोरसन पैक्स से रविंद्र कुमार सिंह (688मत )ने अपने प्रतिद्वंद्वी संतोष सिंह (654मत)को 34मतों ,बसडीहाँ पैक्स से रामदुलार सिंह (1070मत)ने अपने प्रतिद्वंद्वी महेश सिंह (804 मत)को 266मतों से,कल्याणपुर पैक्स से गोवर्धन सिंह (1420मत) ने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार (154मत)को 1266मतों से,खरारी पैक्स से शरतचन्द्र (1329मत)ने अपने प्रतिद्वंद्वी बृजभूषण (467मत )को 862मतों से,डुमरा पैक्स से शिवजी सिंह (691मत)से अपने प्रतिद्वंद्वी गीता देवी (458मत)को 233मतों से , पराजित किया है। खबर लिखे जाने तक 18 पंचायत पैक्स का परिणाम घोषित हो गया था और बभनी और रामपुर पंचायत के मतगणना जा रही था।

Related posts

करगहर थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

admin

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते भाजपा मुख्यालय पर महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य लोगों ने कराया चेकअप

admin

समस्तीपुर :दलित टोला के साथ देहारी मजदूर गरीब एवं विधवा विकलांग जरूरतमंदों के दरमियान राहत वितरण होगा: विशाल सिंह

admin

Leave a Comment