ETV News 24
Other

समस्तीपुर जिले के अंतर्गत विभूतिपुर में महिला की गोली मारकर हत्या

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी रेलवे लाइन के समीप शनिवार की दोपहर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। जब ग्रामीणों ने महिला की शव को देखा तब लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।वहीं सूचना पाते हैं थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दिया।वहीं पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।वही समाचार श्रेषण तक महिला की शव की पहचान नहीं की जा सकी ,महिला की शव की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि महिला की पहचान के लिए पुलिस जुट गई है।घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि घटना से पहले महिला को एक बाइक पर दो लड़के के साथ जाते देखा गया जिसके बाद फायरिंग की आवाज हुई इसके पश्चात जब लोगों ने महिला के पास पहुंचा तो देखा कि महिला मर चुकी थी, वही बाइक सवार दोनो लड़के फरार थे।

Related posts

तीन प्रखंडों की सीडीपीओ की वेतन वृद्धि पर लगाई गई रोक

admin

जानिए_क्यों_इस_वर्ष_सुपर30बंद_हो_गया

ETV NEWS 24

शराब के नशे में डीएसपी से बदसलूकी करने वाला जेल

admin

Leave a Comment