ETV News 24
Other

नाराज विद्युत कर्मियों ने थाने की लाइन काट जतायी नाराजगी

जिला के चेनारी बाजार में मंगलवार को पुलिस की पिटाई से नाराज कर्मियों ने थाना परिसर की विद्युत आपूर्ति दोपहर बाद एक बजे डिस्कनेक्ट कर दिया। बाद में कनीय अभियंता व एक दर्जन विद्युत कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच नाराजगी जताई। विद्युत बोर्ड के जेई दयाशंकर राम ने बताया कि साहसी से सेमरी गांव तक विद्युत आपूर्ति ठीक कर बोर्ड के दो कर्मी वापस लौट रहे थे। इस दौरान विद्युत कर्मी विजय कुमार व अयोध्या कुमार ने पास भी दिखाया। इसके बाद भी थाना के एक अधिकारी ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। जिससे नाराज कर्मियों ने काम करने से इंकार कर दिया। हालांकि विद्युत बोर्ड के कनीय अभियंता ने कर्मियों को समझा बुझाकर प्रखंड मुख्यालय लाया। थानाध्यक्ष व बीडीओ के साथ बैठक कर समझौते का प्रयास किया। मौके पर बोर्ड के मुखदेव दूबे, विनोद शर्मा, प्रभु पासवान, रंजन शर्मा, अयोध्या यादव, देवी लाल, विजय यादव आदि थे। उधर, कुछ अन्य लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मी थाने में बैठे रहते हैं। शाम को निकलते ही डंडा बरसाना शुरू कर देते हैं। जिसमें कई निर्दोषों को भी मार खानी पड़ती है।

Related posts

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वाहन पर हड़ताल पर गये नियोजित शिक्षकों का हड़ताल आठवें दिन भी जारी रहा

admin

फहीम का भांजे गोपी व बंटी समेत छह गिरफ्तार

ETV NEWS 24

बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

admin

Leave a Comment