ETV News 24
Other

मसौढ़ी जालसाजों ने खाते से 24,999 रुपए की कर ली निकासी

मसौढ़ी/बिहार

मसौढ़ी से नीरज कुमार की रिपोर्ट

मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव निवासी राजा राम शर्मा के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने कुल 24,999 रुपए की अवैध निकासी कर ली। राजाराम शर्मा को इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब उनके सेल फोन पर रकम निकासी का मैसेज आया। जालसाजी की यह घटना 9 मार्च की है इस संबंध में राजाराम शर्मा ने शुक्रवार को मसौढ़ी थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।गौरतलब है कि इन दिनों बैंक खाते से जालसाजों द्वारा अवैध रकम निकासी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन पुलिस लाख कोशिश के बाद भी उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम है। मसौढ़ी थाने में प्रत्येक सप्ताह करीब तीन से चार मामले दर्ज हो रहे हैं।

Related posts

छठ घाटों की बैरिकेडिंग व खतरे का बैनर लगाने में लायें तेजी : डीएम

ETV NEWS 24

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा बचाव की हर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा

admin

लोक जनशक्ति पार्टी दलित सेना संगठन कार्यकर्ता की बैठक

admin

Leave a Comment