ETV News 24
Other

उप प्रमुख ने दी आत्मदाह की धमकी

सासाराम

रोहतास जिला के नोखा में हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ केस करने पर उप प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि सरकार व शिक्षा विभाग का यह रवैया गैर लोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि अगर हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी की गई, तो वह प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे।
विदित हो कि विधायक अनिता चौधरी, प्रखंड प्रमुख ललित चौधरी, जिला पार्षद रविशंकर सिंह एवं नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा ने भी हड़ताली शिक्षकों का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनकी उचित मांगों को मानने और हड़ताल खत्म कराने का अनुरोध किया है।

Related posts

गया में नक्सली संगठन माओवादी का एक दिवसीय बंदी

ETV NEWS 24

विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदो की मदद करना ही सच्ची मानवता का प्रतीक माना जाता वहीं माँ कमाख्या देवी मंदिर के धाम पर भूखे बंदरो को वितरण किया गया फल व लाई चना

admin

भाजपा बिहार प्रदेश राजेंद्र सिंह के समर्थकों ने गरीबों के बीच बांटे राशन

admin

Leave a Comment