ETV News 24
Other

दिनारा में दिव्यांगता परीक्षण शिविर में पहुंचे लोगों की गई जाँच ,मिलेगें कृत्रिम सहायक उपकरण

दिनारा/रोहतास

प्रखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार सौजन्य दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। भारत के चार जिलो मे चयनित रोहतास में जिला प्रशासन के सहयोग और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह के प्रयास से एक दिवसीय दिव्यांगता शिविर में पूरे प्रखंड से आए दिव्यांग जनों का जाँच किया गया।जांचोपरांत 365 चयनित दिब्यांग जनों को एक विशेष शिविर मे एलिमका कंपनी के द्वारा कृत्रिम सहायक उपकरण दिये जायेंगे।इस जाँच में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा के साथ जिला अस्पताल सासाराम एवं एलिमका कानपुर की टीम मौजूद रही। इस अवसर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार सभी नागरिकों के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के कृत संकल्पित है।विंध्याचल केशरी, विजय क्रांति,पुष्पा देवी,जनार्दन सिंह, बच्चन चौबे, मिथलेश चौधरी, मुन्ना कुशवाहा, जनार्दन सिंह सुभाष तिवारी, संतोष शर्मा, विजय सिंह, संतोष चौधरी, भुअर सिंह अनीस सिंह अभिशेख सिंह राजीव विश्वकर्मा, सुनिल सेठ, मुखिया आशा देवी, भूईं पंचायत मुखिया रेनु देवी,सैसड पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहित कई पंचायत प्रतिनिधि दिव्यांग जनों की सहायता में लगे रहे।

Related posts

शिवम फाउंडेशन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों को वितरण किया मास्क

admin

चाइल्ड लाइन में मनाया गया दोस्ती सप्ताह

ETV NEWS 24

समेकित कृषि प्रणाली से की जा रही खेती कार्य का निरीक्षण

admin

Leave a Comment