ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय समेत पूरे थाना परिसर में गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय समेत पूरे थाना परिसर में गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। बंगरा थाना प्रभारी मनीषा कुमारी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।वही चकमेहसी थाना परिसर में गणतंत्र दिवस आयोजित किया गया,जहां परेड की सलामी ली।कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व झांकिया भी निकाली जा रही है। विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया निकाली गई। उसके अलावे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।दरअसल गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे थाना प्रभारी दिव्य ज्योति कुमारी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।चकमेहसी थाना परिसर में पुलिस व बीएमपी के जवानों ने परेड कर सलामी दी।गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए चकमेहसी थाना अध्यक्ष ने संचालित उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर किए जाने वाले कार्यों के बारे विस्तार से बताया। मौके पर एएसआई परशुराम सिंह, एसआई एमडी अली, एसआई शिव कुमार पासवान, एसआई राजीव कुमार,एएसआई नौशाद आलम, पीटीसी सुबोध कुमार सिंह, एएसआई शंभू कुमार सिंह,पीएसआई शेखर सुमन, पीएसआई मनीषा कुमारी एवं ग्रामीण व बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Related posts

जलमीनार एवं नलजल की गड़बड़ी दूर नहीं तो 25 अगस्त से आमरण अनशन

ETV News 24

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा बेबस एवं निस्सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया

ETV News 24

समस्तीपुर में मकर संक्रांति 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

ETV News 24

Leave a Comment