ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय समेत पूरे थाना परिसर में गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय समेत पूरे थाना परिसर में गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। बंगरा थाना प्रभारी मनीषा कुमारी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।वही चकमेहसी थाना परिसर में गणतंत्र दिवस आयोजित किया गया,जहां परेड की सलामी ली।कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व झांकिया भी निकाली जा रही है। विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया निकाली गई। उसके अलावे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।दरअसल गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे थाना प्रभारी दिव्य ज्योति कुमारी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।चकमेहसी थाना परिसर में पुलिस व बीएमपी के जवानों ने परेड कर सलामी दी।गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए चकमेहसी थाना अध्यक्ष ने संचालित उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर किए जाने वाले कार्यों के बारे विस्तार से बताया। मौके पर एएसआई परशुराम सिंह, एसआई एमडी अली, एसआई शिव कुमार पासवान, एसआई राजीव कुमार,एएसआई नौशाद आलम, पीटीसी सुबोध कुमार सिंह, एएसआई शंभू कुमार सिंह,पीएसआई शेखर सुमन, पीएसआई मनीषा कुमारी एवं ग्रामीण व बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Related posts

SDPO, गणपति ठाकुर के नेतृत्व में SHO, संदीप सिंह,ने पुलिस बल के साथ बंदी के दौरान दिखाई सख्ती

ETV News 24

भलुनीधाम जंगल का वन्य आरक्षी का नोटिफिकेशन जारी

ETV News 24

बेटी की हत्या के आरोप में दंपति को जेल

ETV News 24

Leave a Comment