ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर शहर के मॉल में ट्रायल के नाम पर लड़कियां कर रही थी चोरी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित एक मॉल में दो लड़कियों पर कपड़ा चोरी करने का आरोप सामने आया है। दोनों लड़कियां ट्रायल रूम में कपड़े बदलने के नाम पर कपड़े के अंदर कपड़ा पहनकर उसे छुपा रही थी।
जानकारी के अनुसार शहर के ताजपुर रोड स्थित एक मॉल में पंजाबी कॉलोनी की दो लड़कियां कपड़ा खरीदने के बहाने ट्रायल रूम में कपड़ा चुरा रही थी। इस दौरान माल से बाहर जाने पर गेट का सेंसर बजने लगा। जिससे दोनों लड़कियां भागने लगी।इसके बाद माल के गार्ड – कर्मचारयों ने दोनों को लड़कियों को कर पकड़ लिया और मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने जब तलाशी ली। तो उसके पास से इस दौरान दोनों लड़कियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके कर्मचारियों ने दोनों लड़कियों को माल के ट्रायल रूम में बंद कर दिया और मामले की सूचना 112 पर फोन कर पुलिस को दी।मौका पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के अभिभावक को बुलाया और मामले को शांत कराया। लड़की के परिवार वालों ने भी माल कर्मियों पर लड़कियों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया हैं। हालांकि काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों पक्ष ने आपसी सहमति व्यक्त की। इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई। ‌
नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि मॉल में चोरी की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिला है।

Related posts

प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग नें डेढ़गाँव -हथडीहाँ करहा के पुनर्स्थापन का दिया आदेश

ETV News 24

पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 66वीं जयंती समारोह मनाई गई

ETV News 24

शेखपुरा:- नगर परिषद को खुला पोल ब्लॉक केंप्स में नाला खुदाई कर छोड़ा ठेकेदार सरीलेे पानी आ रहा दुर्गंध–

ETV News 24

Leave a Comment