ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर नगर निगम को मिली शहर में नल जल की जिम्मेदारी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर शहर में नल जल की बढ़कर व्यवस्था को अब नगर निगम पटरी पर लाने की तैयारी में लग गया है। नल जल की व्यवस्था की कमान अब बुडको और नगर निगम को दे दी गई है। बुडको नगर निगम के लिए ही कार्यकर्ता है। शहर के पुराने वार्डों के अलावा 16 नए वार्डों की संपूर्ण देखने की जिम्मेवारी अब नगर निगम अपने हाथ में लेने जा रहा है।अभी वार्ड 26 और 27 वार्डों में नल जल योजना पर काम शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही 16 नए वार्डों में भी कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नल जल योजना में मेंटिनेंस आदि का काम किया जाएगा।जिन वार्डों में नल जल योजना के कार्य में क्या क्या समस्या बनी हुई है उसकी पूरी लिस्ट सभी वार्डो के वार्ड पार्षदों से पहले ही मंगा ली गई है। शहर के पुराने वार्डों में तो काम बुडको कार्य तो कर ही रहा था अब नए वार्डों में भी बुडको सम्पूर्ण कार्य करेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
16 वार्डों में पहले पंचायत स्तर से नल जल योजना का सम्पूर्ण कार्य होता था। लेकिन अब नगर निगम में ये वार्ड शामिल होने के बाद योजना कार्य की देखरेख बंद हो गया था। वहां के लोग नल जल योजना संबधी समस्या की शिकायत अपने वार्ड पार्षदों से कर रहे थे। नगर निगम वार्ड पार्षद उनकी समस्या नगर निगम के सामने रह रहे थे।अब नगर निगम व बुडको के साथ समस्या यह थी कि 16 वार्डों की नल जल योजना के रिकार्ड व दस्तावेज उसके पास उपलब्ध नहीं थे। ये सभी रिकार्ड व दस्तावेज समस्तीपुर, कल्याणपुर और वारिसनगर के बीडीओ नगर निगम को नहीं दे रहे थे।इस सम्बन्ध में मेयर अनिता राम ने महीनों पहले ही पत्र इन बीडीओ को भेजे थे। डीएम को भी इसकी प्रति दी गई थी फिर भी रिकार्ड नगर निगम को तीनों बीडीओ नहीं दे रहे थे लेकिन जब बाद मेयर ने इस मामले को लेकर डीएम योगेंद्र सिंह को आंदोलन का अल्टीमेटम दे दिया था। तब तुरंत इसका ट्रांसफर हुआ।

Related posts

डेहरी स्टेशन पर चैनंपुलिग कर उतरे पांच दर्जन प्रवासी मजदूर

ETV News 24

दोनों थाना परिसर में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन

ETV News 24

पटना में अपराधियों ने युवक को मारी ताबर तोड़ 4 गोली

ETV News 24

Leave a Comment