ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

रांची में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत शव आने पर गांव में पसरा सन्नाटा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई गांव निवासी गणेश कुमार ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र मणि प्रकाश की मौत बीते गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में झारखंड के रांची टाटा मुख्य मार्ग के नामकुम के बरगांवा में हो गई थी।जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। जहां से शनिवार को गोराई गांव मृतक का शव पहुचते ही परिजनो के चीख पुकार से कोहराम मच गया।शनिवार को मृतक का दाह संस्कार गांव में किया गया।बताया गया है की मृतक युवक रांची के वाईबीएन यूनिवर्सिटी में व्याख्याता के पद पर कार्यरत था। जहां से कार्य समाप्त कर गुरुवार की रात बाइक से अपने डेरा लौट रहा था।इसी दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था।जानकारी के अनुसार मृतक युवक यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। गांव के लोग होनहार युवक की मौत से सदमे में है।

Related posts

महिला मुक्ति संगठन, भाकपा माले ने शेल्टर होम में हो रहे घटना के खिलाफ किया प्रदर्शन सभा

ETV News 24

मधुबनी मिथला पेंटिंग से पूरी दुनिया में अपनी। पहचान बना चुकीं दुलारी देवी को किया सम्मानित

ETV News 24

मुखिया पुत्र मनी सिंह अस्पताल में अचेत अवस्था में पुलिस को फर्ज बयान नहीं मिलने को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं

ETV News 24

Leave a Comment