ETV News 24
खगड़ियाबिहार

महिला मुक्ति संगठन, भाकपा माले ने शेल्टर होम में हो रहे घटना के खिलाफ किया प्रदर्शन सभा

खगड़िया

शेल्टर होम के लड़कियों को सुरक्षा एवं न्याय देने किया मांग – किरण देव यादव

शेल्टर होम की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो – सीमा नीतू

शेल्टर होम में यौन शोषण दमन की घटना घोर निंदनीय, इस्तीफा दे सरकार – धर्मेंद्र सुनील

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हो रही है कोरी साबित –
संजय उपेंद्र

शेल्टर होम सहित हर जगह लड़कियां महसूस कर रही है असुरक्षित – गुड्डू अनुज

महिला मुक्ति संगठन भाकपा माले असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन तत्वाधान में पटना के गायघाट शेल्टर होम में लड़कियों के साथ बलात्कार यौन शोषण दमन अन्याय अत्याचार के खिलाफ इस्लामपुर चौक पर धरना प्रदर्शन सभा किया गया जिसका नेतृत्व महिला मुख्य संगठन के सीमा देवी नीतू देवी भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव मजदूर नेता सुनील कुमार किसान नेता धर्मेंद्र कुमार ने किया।
प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि पटना के गायघाट शेल्टर होम सहित कई शेल्टर होम में लड़कियों के साथ बलात्कार शोषण दमन अन्याय अत्याचार किया जा रहा है लड़कियों को यौन शोषण के लिए अफसर नेता के बीच परोसा जाता है। विरोध करने पर लड़कियों को हत्या कर दी जाती है। विगत वर्ष में भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की घटना सर्वविदित है। श्री यादव ने उक्त घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच करने, सफेदपोश को चिन्हित कर कार्रवाई करने, संचालक वंदना गुप्ता को गिरफ्तार करने, तथा लड़कियों को सुरक्षा देने एवं न्याय देने की मांग सरकार से किया।
मजदूर नेता सुनील कुमार किसान नेता धर्मेंद्र कुमार ने घटना की घोर निंदा करते हुए शर्मनाक करार दिया तथा बिहार की सुशासन सरकार से इस्तीफा देने की मांग किया।
प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार राकंपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह काष्ठ कर्मी महासंघ के महासचिव अनुज कुमार आजपा के जिला अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर उपाध्यक्ष कालेश्वर ठाकुर, आदि ने कहा कि जहां एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं दूसरी तरफ आज लड़कियां सभी शेल्टर होम सहित हर जगह असुरक्षित महसूस कर रही है।
नेताओं ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे बिहार में महिलाएं अपनी अस्मत सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरने को बाध्य होगी और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जन आंदोलन तेज करेगी।
प्रदर्शन में संगठन के कविता देवी रेनू देवी रानी खातून सपना देवी शाहजहां खातून स्नेह लता देवी काजल देवी मनीता कुमारी प्रिया कुमारी आरोही कुमारी प्रिया कुमारी रिया कुमारी सुनील रजक कपिल जाधव साहिल कुमार रणधीर कुमार छात्र नेता हो ची मिन्ह कुमार आदि ने शेल्टर होम में हो रहे घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।

Related posts

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को ले अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ को दिए कई आवश्यक निर्देश

ETV News 24

कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमेहसी चेकपोस्ट में करी व्यवस्था में चलाया जा रहा है वाहन जांच अभियान

ETV News 24

ट्रांसफार्मर जलने से लोगों में आक्रोश तपसी गर्मी का सामना कर रहे उपभोक्ता

ETV News 24

Leave a Comment