ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर निर्विरोध पुनः सोमनाहा निवासी राज कुमार सिंह चुने गए

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर निर्विरोध पुनः सोमनाहा निवासी राज कुमार सिंह चुने गए। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रतिनियुक्ति चुनाव पदाधिकारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना अंतर्गत बुनियादी स्वामी इंटर महाविद्यालय करुआ प्रांगण में चुनाव कार्य संपन्न कराया गया। पर्यवेक्षक के रुप में कौशल सिंह कुशवाहा मौजूद थे। प्रखंड क्षेत्र के पार्टी मतदाताओं ने सर्वसम्मति से दुबारे राजकुमार सिंह को प्रखंड जदयू का ताज पहनाते हुए कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। माला पहनाया । गोराई पंचायत के मुखिया सह प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष अनीश कुमार भोला सिंह मोहम्मद तबरेज प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी डॉक्टर एम एस आजाद पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार सामान कुमार, लक्ष्मण महतो राजू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। बाद में पहुंचे स्थानीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने श्री सिंह के निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुने जाने को लेकर पुष्पगुच्छ देकर खुशी का इजहार किया।

Related posts

कैमूर से दो भैंस चुराकर रोहतास ला रहे गिरोह के चार सरगना गिरफ्तार

ETV News 24

समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा

ETV News 24

ताजपुर के किसानों ने कृषि उद्योग विकास समिति के सभापति को सौंपा मांगपत्र

ETV News 24

Leave a Comment