ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पूर्व मुखिया पति राम प्यारे सिंह की हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हो,उपेन्द्र कुमार कुशवाहा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा मंगलवार को पहुंच कर राम प्यारे सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।भाजपा कार्यकर्ता राम प्यारे सिंह के हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा है कि राम प्यारे सिंह एक बहुत ही ईमानदार छवि के जनप्रतिनिधि थे, उनका निधन भाजपा परिवार एवं सोमनाहा की जनता दोनो के लिए अपूर्णीय क्षति है एवं उनका हत्या जमीन विवाद में किया जाना बहुत ही निंदनीय है।श्री कुशवाहा ने इस हत्या पर प्रेस वार्ता के माध्यम से पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग की है।राम प्यारे सिंह के हत्या पर अन्य शोक व्यक्त करने वालो में जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी कौशल पांडेय, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजय शंकर ठाकुर,चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार,चकमेहसी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो,देव् शंकर ठाकुर,कृष्ण कुमार झा,शुशील मालाकार,राजीव ठाकुर,सुधीर कुमार शर्मा,शिवशंकर ठाकुर,अभिषेक कुशवाहा,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,अंकित त्रिवेदी इत्यादि शामिल है।

Related posts

थाना में खुदकुशी मामले के जिम्मेवार थानाध्यक्ष पर 302 का मामला दर्ज हो- माले

ETV News 24

मारपीट की घटना में जख्मी हुए

ETV News 24

विवाहिता की हत्या कर लाश किया गायब किया,पुलिस हिरासत में आरोपी पति,जांच में जुटी पुलिस

ETV News 24

Leave a Comment