ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

धान खरीद में मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा ने फूंका बीसीओ का पुतला

*किसानों ने 28 क्विंटल धान बेचा तो ऑनलाइन में 24 क्विंटल धान अंकित, 4 क्विंटल धान का कर लिया गया घोटाला*

धान खरीद में बीसीओ की मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जानघाट के निकट पूसा के बीसीओ का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने बीसीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर सभा भी हुई। सभा की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड सचिव रविन्द्र सिंह ने की। संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि धान खरीद में पूसा के बीसीओ की मनमानी चरम पर है। किसानों ने 28 क्विंटल धान बेचा है तो ऑनलाइन में 24 क्विंटल धान अंकित कर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। पेमेंट भी 24 क्विंटल धान का ही किया गया। 4 क्विंटल धान का घोटाला कर लिया जाता है। ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं। किसानों को धान खरीदने के बाद उन्हें रसीद तक नहीं दिया जाता। धान खरीद में धांधली भी खूब हुई है। बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से धान की खरीददारी की गई है। पूसा के बीसीओ की मनमानी पर रोक नहीं लगाया तो किसान महासभा के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर माले नेता सुरेश कुमार, पप्पू सिंह समेत राजीव रत्न कुमार, संतोष कुमार सिंह, विवेक कुमार, अजय कुमार, कृष्ण कुमार, मोहन कुमार, राजदेव राय, लखन सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

पुसा में पक्का मकान वाले को मिला Pm आवास

ETV News 24

मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाता को मतदान करने की सुविधा की ख्याल से रैंप बनवाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को- जिलाधिकारी

ETV News 24

16 फरवरी को भारत बंद को ले जागरूकता रथ कल्याणपुर पहुंची

ETV News 24

Leave a Comment