ETV News 24
खगड़ियाबिहार

सप्तक्रांति ट्रेन में एवं मधुबनी में सामूहिक बलात्कार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

खगड़िया

दोषी को गिरफ्तारी करने की किया मांग

सप्तक्रांति ट्रेन में 21 वर्षीय एक लड़की के साथ पैंट्री कार में ले जाकर बलात्कार करने तथा मधुबनी में छह अपराधियों द्वारा एक लड़की का सामूहिक बलात्कार करने के खिलाफ रेलवे प्लेटफार्म पर अखिल भारतीय रचनात्मक समाज के बैनर तले संकेतात्मक विरोध व्यक्त किया गया तथा दोषी को जल्द गिरफ्तार करने एवं महिलाओं की सुरक्षा करने व सम्मान देने की मांग सरकार से किया।
रचनात्मक समाज के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ देश की बेटी आज असुरक्षित है । उनके सम्मान पर ठेस पहुंचाई जा रही है जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आज राम रहीम जैसे बलात्कार के दोषी को पैरोल पर छोड़ दी जाती है।
विरोध प्रदर्शन में वर्षा रानी राजो देवी चंपा राय रुक्मिणी शाह अनु देवी लालू देवी रंजू कुमारी मोनी कुमारी रिंकी देवी शांति देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण धरातल पर लागू करने की मांग किया।

Related posts

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करगहर में

ETV News 24

राष्ट्रीय जनतादल पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे पंचायती राज प्रदेश सचिव मिथिलेश कुमार मंडल

ETV News 24

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत स्थित एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया

ETV News 24

Leave a Comment