ETV News 24
क्राइमबिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में गलत नीयत से किशोरी को गायब करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर में गलत नीयत से किशोरी को गायब करने के मामले में महिला थाने की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अपहृता को भी बरामद कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपित की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के लसकारा गांव निवासी शिबू चौधरी के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित महिला थाना कांड संख्या 51/2021 में नामजद है। शुक्रवार को महिला थाने के एसआइ वशिष्ठ कुमार और सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर अपहृता को बरामद कर लिया।

आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 25 मई को पीड़िता की मां ने अभियोग पत्र देकर न्यायालय में मामले की शिकायत की थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि आरोपित ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर गायब कर दिया गया। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो प्राथमिकी कराई।

Related posts

टैम्पू व पिकअप की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

ETV News 24

उच्च विद्यालय गोशलडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

ETV News 24

महापर्व छठ को लेकर घाटों पर किए जा रहे तैयारियों का जिलाधिकारी, योगेंद्र सिंह ने स्थल का किया निरीक्षण

ETV News 24

Leave a Comment