ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

उच्च विद्यालय गोशलडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

रोहतास:-

रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ सूर्यपुरा से जयराम की रिपोर्ट

सूर्यपुरा (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के बलिराम भगत उच्च विद्यालय गोशलडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक विद्यालय के अध्यक्ष सह विधायक विजय कुमार मंडल के अध्यक्षता में की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कौशल ने बताया कि बैठक में विद्यालय के विकास कार्य सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। बैठक में विद्यालय कोष से शौचालय एंव नाल जल और कार्यालय का नवीनीकरण हेतु कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई। वही विधायक ने बैठक के बाद विद्यालय के छात्राओं से मिलकर उनसे विद्यालय के विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक ने कहा कि विद्यालय का विकास सबसे जरूरी कार्य है इसे जल्द पूरा किया जायेगा। इससे पूर्व विद्यालय परिवार के द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर वरीय शिक्षक नवीन कुमार नवीन ,मुंद्रिका सिंह, पप्पू प्रताप, विजय सिंह, भूमिदाता मुन्नी देवी ,सचितानंद सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

 

Related posts

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली,गलौज एवं मारपीट हुई, जिसमें तीन लोगों के खिलाफ प्रथमिकि दर्ज

ETV News 24

2 छात्रों के विवाद में एक छात्र गंभीर जख्मी

ETV News 24

नोखा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने जन कल्याण समिति प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित युवाओ को दिया प्रमाण पत्र

ETV News 24

Leave a Comment