ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

करहल थाना पुलिस का गुडवर्क /साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

जिलआ मैनपुरी यूपी
रिपोर्टर रामकिशोर वर्मा

जनपद मैनपुरी की करहल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करहल थाना पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया के खाते से धोखाधड़ी कर 52 हजार रुपये की शॉपिंग करने वाले दो शातिर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से खरीददारी किये गए दो मोबाइल फोन और एक नोकिया डिवाइस भी पुलिस ने बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करहल थाना क्षेत्र के ग्राम निटावली निवासी श्याम सुंदर ने थाना करहल पुलिस को शिकायती पत्र देते बताया कि उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 52 हजार रुपए का फ्रॉड हुआ है। जिसकी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और साइबर सेल पुलिस की सहायता से थाना करहल पुलिस ने दो सगे भाई गौरव कुमार कश्यप पुत्र मुन्नालाल एवं सत्येंद्र कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी निटावली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल नंबर से पेटीएम खाता बनाकर फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। आरोपी द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग कर मोबाइल भी अपने घर पर मंगवाए गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से चार्जर सहित दो मोबाइल, एक नोकिया डिवाइस और दो बैग भी पुलिस ने बरामद किए हैं। दोनों भाई जालसाजी कर ऑनलाइन ठगई करने का काम करते थे। थाना करहल पुलिस ने दोनों आरोपियों को लिखा पढ़ी कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।

Related posts

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश जदयू कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने कहा जन समस्याओं को संज्ञान में ले शासन व प्रशासन

ETV News 24

भारतीय किसान यूनियन तोमर सदस्यो ने बड़गाव विधुत खंडीय अभियंता को विधुत सम्बंधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया

ETV News 24

युबक को मारपीट कर किया घायल / जिला अस्पताल किया रेफर

ETV News 24

Leave a Comment