ETV News 24
देशबिहाररोहतास

वीर शहीदों की कुर्बानी इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा : अशोक सिंह

डेहरी ऑन सोन रोहतास

स्थानीय भाकपा (माले) कार्यालय (लेनिन चौक)  डिहरी मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें देश की सरहद पर चीन के साथ संघर्ष में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। भाकपा (माले) के एरिया कमिटी सचिव अशोक सिंह  ने कहाँ कि आज देश कोरोना महामारी से संघर्ष कर रहा है। वीर फौजी भारत माता के सच्चे सिपाही सरहद पर प्राण गवां कर हमारी रक्षा कर रहे हैं।

वीर शहीदों की असीम कुर्बानी इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। यह व्यर्थ नहीं जा सकता ।

श्री सिंह ने कहाँ कि जब देश के सपूत देश के लिए शहीद होते हैं तब उस समय हमारी सरकार बहुत लंबी-चौड़ी वादा करतीं हैं, लेकिन समय बीतने के साथ सारी वादाऐ भुल जाती हैं।

मौके पर कमाता यादव, निजामुद्दीन अंसारी, बसंती देवी, संयोगा देवी, गया प्रजापति, सुदामा राम, लक्ष्मण राम,  राजेश माली, आमोद राम, के के सिंह, मोहन ठाकुर,   भिखारी सिंह, राम अशीष महतो, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Related posts

हरपुर में आगाखांन संस्था द्वारा आटा,चावल,दाल,रिफाइन को राहत के रूप में ग्रामीण को दिया

ETV News 24

प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग नें डेढ़गाँव -हथडीहाँ करहा के पुनर्स्थापन का दिया आदेश

ETV News 24

किसानों की जमीन छीनकर लूट-खसोट वाली योजना है- विशेश्वर यादव

ETV News 24

Leave a Comment