ETV News 24
देशबिहाररोहतास

गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन

गरीबों दलितों अल्पसंख्यक की आवाज है लालू प्रसाद: अमरेन्द्र पाल

डेहरी ऑन सोन रोहतास

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन डेहरी विधानसभा क्षेत्र के नेताओं कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद के जन्मदिन पर गरीब सम्मान दिवस के रुप में मनाया।

राजद के कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर गरीब असहाय मजदूर दलितों तथा मरीजों  के बीच भोजन फल बिस्कुट तथा मास्क पानी आदि का वितरण किया। राजद के नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र पाल जिला महासचिव नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में राजद कार्यालय पर राजद सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया गया। तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई, नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र पाल ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गरीब दलित असहाय अल्पसंख्यक के मसीहा थे। लालू जी सदैव पीड़ित शोषित वंचितों के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन आज वे साजिश का शिकार हो गए। राजद सुप्रीमो का जन्मदिन मना कर  कार्यकर्ताओं ने नील कोठी स्टेशन जखी बीघा पाली सहित कई जगहों पर 6 सौ पैकेट भोजन वितरित किया । इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नथनी पासवान प्रखंड प्रमुख पूनम देवी मनीष सिंहा जितेंद्र यादव सतेंद्र सिंह श्याम राज सिंह बबन यादव शाहनवाज खान ई विनय चंचल अतहर इमाम  निजाम हुसैन धनजी यादव विजेंद्र पाल मनोज पाल अख्तर हुसैन मनोज गुप्ता सहित काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही राजद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कलावती चौधरी चुन्नी देवी सुषमा देवी ने राजद सुप्रीमो का का जन्मदिन मनाया । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार डॉक्टर सुनील बोस क्या भर्ती मरीजों के बीच पाल बिस्कुट मास्क के पानी  का वितरण किया गया। अशोक भारद्वाज ने कहा कि लालू प्रसाद सदैव शोषित वंचित दलित अल्पसंख्यक के लिए संघर्ष करते रहे हैं आज उनको साजिश के तहत सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद भी उनके लिए कार्यकर्ता संघर्षरत है ,आज उन्हीं का आदर्श को मानते हुए हम सभी कार्यकर्ता गरीबों के बीच फल खाना वितरित कर रहे हैं। इस मौके पर डालने ओ पी आनंद  सम्राट सिंह सोनू बृजेश सिंह ओम आनंद रिंकू खान असलम कुरेशी महफूज अंसारी अख्तर खान पीर मोहम्मद राइन अजमत हबीब पिन्टू राम सहित काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा ने चलाया लाभार्थी जनसंपर्क अभियान

ETV News 24

सीएम आज करेंगे बाइपास सड़क का शिलान्यास

ETV News 24

रतवारा मालीपुर की छात्रा किसान पुत्री बिहार बोर्ड की परीक्षा में उच्चतम प्राप्तांक लाकर गांव सहित पंचायत का नाम रोशन किया

ETV News 24

Leave a Comment