ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भाजपा ने चलाया लाभार्थी जनसंपर्क अभियान

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में गोराई पंचायत के बलहा गांव में जगह-जगह लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाया गया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने किया एवं संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया!
मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने लाभार्थियों से संपर्क करते हुए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं के जानकारी से अवगत कराया और माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रणाम लोगों को कहा और आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से तीसरी बार समस्तीपुर लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी को जिताकर प्रधानमंत्री जी को हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया! वही संचालन करते हुए कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा पिछले घोषणा पत्र में प्रधान मंत्री मोदी जी ने कहा था कि जब हमारी सरकार पूर्ण बहुमत में आएगी तो हम 370 को हटाएंगे उन्होंने हटाया ,कहा था कि राम मंदिर बनाएंगे उन्होंने बनवाया,यही मोदी की गारंटी है!भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसने 1951 में जो कहा वह 2023 24 में भी उसी बात पर टिकी रही!
मौके पर उपस्थित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन पासवान, मंडल मंत्री निलेश रजक, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार, गोराई पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकुमार ठाकुर, राजेश पासवान,अजय शर्मा ,अंजनी कुमार ठाकुर,दिनेश पासवान राम सकल ठाकुर, हरिशंकर ठाकुर ,अमरेश ठाकुर,अजीत भगत, रामसोगराथ ठाकुर आदि मौजूद थे!

Related posts

चलंत पौधा विक्रय केंद्र की हुई शुरूआत, 10 रुपये में मिलेगा पौधा

ETV News 24

दिव्यांग असहाय विधवा के बीच कंबल का वितरण

ETV News 24

चकमेंहसी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म दिन मनाया गया

ETV News 24

Leave a Comment