ETV News 24
देशबिहारसमस्तीपुर

विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के रोसड़ा अनुमंडल के विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय स्थापना संघर्ष समिति सिंघिया बुजुर्ग उत्तर की ओर से मध्य विद्यालय सलखन्नी को माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार यह आमरण अनशन आज मंगलवार से अशोक राय की अध्यक्षता में आरंभ किया गया। जिसमें कुल 10 अनशनकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से इसका आरंभ किया गया। आमरण अनशन में बैठने वालों में अध्यक्ष अशोक कुमार राय, वार्ड सदस्य चंद्रशेखर प्रसाद, रणवीर महतो, वार्ड सदस्य श्याम किशोर गिरी, मंदेश कुमार, सनोज कुमार, झिंटू कुमार पाठक, प्रमिल गुंजन, रविंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम को समर्थन में सी पी एम अंचल कमिटी के सचिव श्याम किशोर कमल, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने अनशनकारियों का माँग जायज बताकर समर्थन किया। अनशनकारियों ने बताया कि उच्च विद्यालय काफी दूर होने की कारण लड़किया आठवी तक पढ़ाई करने के बाद अपनी पढ़ाई बीच मे ही छोड़ने को मजबूर हो जाती है। उच्चविद्यालय पांच किलोमीटर से अधिक की दूरी पर सिंघीया घाट, 10 किलोमीटर से अधिक पर रोसड़ा है। बगल के गाँव सोनवार्चक में भी उच्चविद्यालय नहीं है। संघर्ष समिति के सदस्यों ने आमरण अनशन करने से पहले अनशन पर बैठने की जानकारी प्रखंड के पदाधिकरी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिया था। एक माह पूर्व निबंधित डाक के माध्यम से पत्र भेज चुके हैं। जब किसी प्रकार का कोई सूचना नही प्राप्त हुआ तब जाकर बाध्य होकर अनशन पर बैठना पड़ा है। अनशन के सात घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पदाधिकारी सुधि लेने नही पहुचे थे। अनशन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात थे।

Related posts

किसी बड़े शराब तस्कर के प्रभाव में कर रही है प्रशासन काम

ETV News 24

प्रखंड पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन का दूसरा दिन, जुलूस निकालकर धरना पर बैठे कार्यकर्ता

ETV News 24

चेनारी के प्रखंड साधनसेवी को डीईओ ने किया पद मुक्त

ETV News 24

Leave a Comment